व्हॉट्सऐप की प्राइवेसी की डिफॉल्ट सैटिंग्स के जरिये हर यूजर को यह जानकारी मिल जाती है कि उसकी चैट लिस्ट में मौजूद लोग इस एप पर आखिरी बार कब दिखाई दिए, उन्हें कोई मैसेज डिलीवर हुआ या नहीं अथवा उन्होंने किसी संदेश विशेष को पढ़ा या नहीं। व्हॉट्सऐप यह विकल्प देता है कि आप अपनी रीड रिसिप्ट्स या लास्ट सीन को ऑफ कर सकें।
रीड रिसिप्ट्स को ऑफ करें
कोई संदेश पढ़े जाने के साथ ही सेंडर के इनबॉक्स में उस मैसेज को ब्लू टिक के साथ दिखाया जाता है। यदि आप नहीं चाहते कि आप के मैसेज को पढ़ते ही सेंडर को ब्लू टिक दिखें, तो व्हाट्सऐप की सेटिंग्स में बदलाव करें-
Settings>Accounts>Privacy ऑप्शन में जाएं और Read receipts के सामने मौजूद चैक मार्क को हटा दें। इस तरह आप अपनी रीड रिसिप्ट्स को ऑफ तो कर देंगे, पर यह भी नहीं जान पाएंगे कि आपके मित्रों ने आपके संदेश पढ़े या नहीं।

लास्ट सीन को ऑफ करें
आम तौर पर चैट बॉक्स में व्यक्ति के नाम के नीचे यह नजर आता है कि वह व्यक्ति व्हाट्सऐप पर पिछली बार कब मौजूद था। यदि वह एप का इस्तेमाल कर रहा है, तो यह उसे ऑनलाइन दिखता है। आप नहीं चाहते कि दूसरे लोग आपकी व्हाट्सऐप गतिविधियों को जानें, तो ये बदलाव करें-
Settings>>Accounts>>Privacy ऑप्शन में जाएं और Last seen को टैप कर उचित विकल्प चुनें।
Settings>>Accounts>>Privacy ऑप्शन में जाएं और Last seen को टैप कर उचित विकल्प चुनें।

No comments:
Post a Comment