एक नवयुवक ने महान बनने का विचार किया। विश्वविद्यालय की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उसने महान व्यक्तियों के बारे में पढ़ डाला। किसी ने गुरुमंत्र दिया- महान बनने के लिए महान लोगों के संपर्क में रहना आवश्यक है।
अब नवयुवक ने उन सब लोगों के संपर्क में रहना शुरू कर दिया जो महान साहित्यकार, कलाकार, नेता, विचारक और वैज्ञानिक थे, परंतु उस नवयुवक ने सभी में कोई न कोई दोष देखा। यह सब कुछ देख कर वह निराश होकर शहर से दूर सूनसान सड़क पर निकल आया।
अचानक उस सड़क पर एक अधेड़ उम्र के सज्जन से उसकी भेंट हो गई। उन्होंने नवयुवक से निराशा का कारण पूछा। युवक बोल पड़ा। अगर मैं विद्धवान और महान दोनों बनना चाहूं तो मुझे क्या करना होगा?
तब उस व्यक्त्ति ने उत्तर दिया कि महान बनने के लिए महान बनने की इक्छा और विद्धवान बनने के लिए विद्धवान बनने की इच्छा त्यागनी पड़ती है। नवयुवक बोला, आप कैसी बात कर रहे हैं? उस व्यक्त्ति ने कहा, मैं ठीक कह रहा हूं, महान बनने के लिए छोटा और विद्धवान बनने के लिए विद्यार्थी बनना पड़ता है।
आप ने तो मेरी आंखें खोल दीं। लगता है आप कोई महापुरुष हैं या फिर विद्धवान। वह व्यक्त्ति बोला, नहीं मैं कुछ नहीं, मगर मैंने लोगों को बनाया है। बड़ी ही अजीब बात है आप दूसरों को महान और विद्धवान बना सकते हैं तो खुद क्यों नहीं बन जाते?
तब उस व्यक्त्ति का उत्तर था कि, क्यों कि मैं एक अध्यापक हूं। दरअसल हम महान बनने की इच्छा तो रखते हैं पर महान बनने के लिए जो रास्ता है उस पर नहीं जाते। इसलिए ज्ञान अर्जित कर उसे सही दिशा में लगाया जाए तो काफी फायदा मिलेगा।

No comments:
Post a Comment