Friday, 30 September 2016

सफलता का रहस्य क्या है?



एक बार एक व्यक्त्ति ने सुकरात से पूछा की सफलता का रहस्य क्या है?
सुकरात ने उस व्यक्त्ति से कहा कि तुम कल मुझे नदी के किनारे मिलो। व्यक्ति  नदी किनारे आ गया फिर सुकरात ने कहा की मेरे साथ-साथ नदी में आगे बढ़ो। दोनों नदी में आगे बढ़ने लगे, बढ़ते-बढ़ते नदी का पानी गले तक आ गया। तभी अचानक सुकरात ने उस व्यक्ति  का सर पकड़ के पानी में डुबो दिया। व्यक्ति  पानी से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करने लगा, लेकिन सुकरात ताकतवर थे। उस व्यक्ति  को तब तक डुबाये रखा जब तक तक की वो नीला न पड़ जाए। फिर सुकरात ने उसका सर पानी से बाहर निकाल दिया। बाहर निकलते ही वह व्यक्ति  जोर-जोर से हांफने लगा और तेजी से सांस लेने लगा।
सुकरात ने पूछा," जब तुम पानी के अंदर थे तो क्या चाहते थे?"
व्यक्ति  ने उत्तर दिया, सांस लेना चाहता था।
सुकरात ने कहा, यही सफलता का रहस्य है। जब तुम सफलता को भी इसी तरह चाहोगे जिस तरह सांस लेना चाह रहे थे। तो सफलता सुनिश्चित है। इसके अलावा सफलता का और कोई रहस्य नहीं है।

No comments:

Post a Comment

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला पैदा हो गया, जो सांप तो क्या, किसी भी जानवर से लड़ना नहीं चाहता था। सभी नेवलों में यह बात फैल गई। आखिरकार एक ...