Sunday, 11 September 2016

सबसे कीमती चीज।


एक जाने-माने स्पीकर ने हाथ में पांच सौ का नोट लहराते हुए अपना सेमीनार शुरू किया। हॉल में बैठे सैकड़ों लोगों से उसने पूछा, " ये पांच सौ का नोट कौन लेना चाहता है?" हाथ उठना शुरू हो गए।
फिर उसने कहा, " अगर मैं ये कर दूं? " और उसने नोट को नीचे गिराकर पैरों से कुचलना शुरू कर दिया। उसने नोट उठाया, वह बिल्कुल सिकुड़ गया और गन्दा हो गया था।
" क्या अभी भी कोई है जो इसे लेना चाहता है? " और एक बार फिर हाथ उठने शुरू हो गए।
" दोस्तों " आप लोगों ने आज एक बहुत महत्वपूर्ण पाठ सीखा है। मैने इस नोट के साथ इतना कुछ किया पर फिर भी आप इसे लेना चाहते थे क्योंकि ये सब होने के बावजूद नोट की कीमत घटी नहीं, उसका मूल्य अभी भी 500 था।
जीवन में कई बार हम गिरते हैं, हारते हैं, हमारे लिए हुए निर्णय हमें मिटटी में मिला देते हैं। हमें ऐसा लगने लगता है कि हमारी कोई कीमत नहीं है। लेकिन आपके साथ चाहे जो हुआ हो या भविष्य में जो हो जाये, आपका मूल्य कम नहीं होता। आप स्पेशल हैं, इस बात को कभी मत भूलिए।
कभी भी बीते हुए कल की निराशा को आने वाले कल के सपनों को बर्बाद मत करने दीजिये। याद रखिये आपके पास जो सबसे कीमती चीज है, वो है आपका जीवन।

No comments:

Post a Comment

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला पैदा हो गया, जो सांप तो क्या, किसी भी जानवर से लड़ना नहीं चाहता था। सभी नेवलों में यह बात फैल गई। आखिरकार एक ...