एक बार एक किसान ने अपने पड़ोसी को भला बुरा कह दिया, पर जब बाद में उसे अपनी गलती का एहसास हुआ तो वह एक संत के पास गया। उसने संत से अपने शब्द वापस लेने का उपाय पूछा।
संत ने किसान से कहा, तुम खूब सारे पंख इकठ्ठा कर के ले आओ, और उन्हें शहर के बीचों-बीच जाकर रख दो। किसान ने ऐसा ही किया और फिर संत के पास पहुंच गया।
तब संत ने कहा, अब जाके उन पंखों को इकट्ठा कर के वापस ले आओ।
किसान वापस गया पर तब तक सारे पंख हवा से इधर-उधर उड़ चुके थे। और किसान खाली हांथ संत के पास पहुंचा। तब संत ने उससे कहा कि ठीक ऐसा ही तुम्हारे द्वारा कहे गए शब्दों के साथ होता है, तुम आसानी से इन्हें बोल तो सकते हो पर वापस नहीं ले सकते।
अतः ध्यानपूर्वक बोलना चाहिए जिससे अपशब्द कहने से बच सकें।

No comments:
Post a Comment