1. पानी न पीना... सुबह उठते ही एक गिलास पानी न पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ ठीक से बाहर नहीं निकल पाते हैं। इससे डिहाइड्रेशन किडनी और लिवर संबंधी समस्या हो सकती है।
2. नाश्ता न करना... सुबह उठने के एक घंटे के अंदर नाश्ता न करने से एसिडिटी की प्रॉब्लम बढ़ने की आशंका रहती है। नाश्ता न करने पर बॉडी में एनर्जी की कमी भी हो जाती है, जिससे दिनभर कमजोरी भी महसूस होती है और जिसमे आप अपना काम पूरी ऊर्जा के साथ नहीं कर पाते।
3. मैसेज चेक करना... जो लोग सुबह उठते ही सबसे पहले फोन पर ई-मेल और मैसेज चैक करते हैं, ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। इससे स्ट्रेस हॉर्मोन ज्यादा रिलीज होते हैं। यूनिवर्सटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया की रिसर्च के मुताबिक इस कारण हाई बीपी की समस्या होने की आशंका बढ़ जाती है।
4. खाली पेट एक्सरसाइज करना... सुबह एक्सरसाइज करने के लिए बॉडी को एनर्जी की जरुरत होती है और वह तभी मिलेगी जब हम कुछ हेल्दी खाएं। अगर हम एकदम खाली पेट एक्सरसाइज करते हैं तो इससे मसल्स पर बुरा असर पड़ता है।
5. कॉफी पीना... सुबह उठते ही कॉफी पीने से कार्टिसोल हॉर्मोन का लेवल एकदम से बढ़ जाता है। इससे स्ट्रेस बढ़ने लगता है। कॉफी पीना ही है तो कुछ हल्का खाकर पिएं।





No comments:
Post a Comment