Saturday, 3 September 2016

टीका जो साल भर मलेरिया से बचाएगा


मलेरिया से हर साल हजारों लोगों की मृत्यु हो जाती है। सुनने में साधारण लगने वाली यह बीमारी बिगड़कर कई बार घातक रूप ले लेती है, इसलिए दुनिया भर के सेहत विज्ञानी इससे बचने के उपाय ढूंढने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में अमरीकी दवा कंपनी सेनारिया के शोधकर्ताओं ने एक नया टीका पीएफएसपीजेड बनाया है। इनका दावा है कि यह साल भर तक मलेरिया से सुरक्षा देने में सक्षम है। अमरीकी नेशनल हैल्थ इंस्टीट्यूट की एलर्जी एंड इंफेक्शन यूनिट और बाल्टीमोर के मेरीलैंड यूनिवर्सिटी के मेडिकल स्कूल विज्ञानियों ने शोधकर्ताओं के इस दावे की पुष्टि कर ली है।

No comments:

Post a Comment

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला पैदा हो गया, जो सांप तो क्या, किसी भी जानवर से लड़ना नहीं चाहता था। सभी नेवलों में यह बात फैल गई। आखिरकार एक ...