Saturday, 3 September 2016

दार्जिलिंग में रेलवे ने बढ़ाए भाप इंजन टॉय ट्रेन के फेरे


अगर आप शीतकालीन छुट्टियों में दार्जिलिंग जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आपको स्टीम इंजन वाली टॉय ट्रेन में सफर का लुफ्त उठाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, दार्जिलिंग में चलने वाली हेरिटेज टॉय ट्रेन के तीन फेरे और बढ़ाने का हिमालयन रेलवे ने निर्णय लिया है। खास   बात यह है कि तीन नई टॉय ट्रेनों को भी स्टीम इंजन से चलाया जायेगा। यह टॉय ट्रेनें दार्जिलिंग और घुम के बीच दौड़ेंगी। इन नई    टॉय ट्रेन का संचालन 10 सितंबर से होगा। फिलहाल, रेलवे दार्जिलिंग व घुम के मध्य छह टॉय ट्रेन संचालित कर रहा है। इनमें से तीन स्टीम इंजन से चलती है जबकि शेष तीन में डीज़ल इंजन हैं। अधिकारीयों ने बताया कि नई टॉय ट्रेन के कोच पर्यटकों को 'हेरिटेज फील' का अहसास कराएंगे। उल्लेखनीय है कि दार्जिलिंग जाने वाले पर्यटकों में टॉय ट्रेन को लेकर काफी आकर्षण है। यहां का पर्यटन उद्योग भी रेलवे से लंबे अर्से से टॉय ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग कर रहा था।

No comments:

Post a Comment

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला पैदा हो गया, जो सांप तो क्या, किसी भी जानवर से लड़ना नहीं चाहता था। सभी नेवलों में यह बात फैल गई। आखिरकार एक ...