Monday, 5 September 2016

प्रसिद्ध भारतीय शिक्षक



भारतीय शिक्षक

यूं तो भारतीय इतिहास में कई महान शिक्षक हुए हैं, लेकिन इन शिक्षकों ने देश की सोच को एक नई दिशा दी और कई पीढ़ियों पर अपना प्रभाव डाला है।

सर्वपल्ली राधाकृष्णन 
पूर्व और पश्चिम के सेतु
जन्म 1888
मृत्यु 1975

देश के दूसरे राष्ट्रपति। इन्हीं का जन्मदिन 5 सितम्बर को देश मे शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूर्व और पश्चिम की संस्कृति के सेतु। वर्ष 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
आचार्य चाणक्य
कुशल कूटनीतिज्ञ
जन्म 371 ई. पू.
मृत्यु 283 ई. पू.

महान दार्शनिक, अर्थशास्त्री और विचारक। अखंड भारत की परिकल्पना को साकार किया। चन्द्रगुप्त मौर्य के गुरु। कूटनीति पर 'अर्थशास्त्र' की रचना की। तक्षशिला विश्वविद्यालय में शिक्षक रहे। चाणक्य नीति आज भी विश्व भर में मशहूर है।
आर्यभट
महान गणितज्ञ
जन्म 476
मृत्यु 550

आर्यभट नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति भी थे। आर्यभट द्वारा रचित तीन ग्रंथो की जानकारी आज भी उपलब्ध है। दशगीतिका, आर्यभटीय और तंत्र। उन्होंने प्रतिपादित किया कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है।
रविंद्रनाथ टैगोर
साहित्य के नोबेल विजेता
जन्म 1861
मृत्यु  1941

गुरुदेव के नाम से विख्यात। बांग्ला साहित्य और संगीत में सबसे बड़ा नाम। शांतिनिकेतन विश्वविद्यालय की स्थापना। साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार मिला।
मदन मोहन मालवीय
भारत रत्न 'महामना'
जन्म 1861
मृत्यु  1946

वाराणसी में वर्ष 1916 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की। पत्रकारिता और सामाजिक उत्थान में भी योगदान दिया। 'सत्यमेव जयते' का ध्येय वाक्य राष्ट्र को मालवीय ने ही समर्पित किया था।
गोपाल कृष्ण गोखले
'महात्मा गांधी' के गुरु
जन्म 1866
मृत्यु 1915

पुणे के न्यू इंग्लिश स्कूल से शिक्षण कार्य की शुरुआत की। महात्मा गांधी भी गोखले को अपना गुरु मानते थे। महान स्वतंत्रता सेनानी गोखले ने पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज में भी शिक्षण कार्य किया। सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी भी बनाई।
सावित्री बाई फुले
देश का प्रथम बालिका स्कूल खोला
जन्म 1831
मृत्यु 1897

आधुनिक भारत की पहली महिला टीचर। उन्होंने अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ वर्ष 1848 में पुणे में देश का पहला बालिका स्कूल खोला। विरोध हुआ, लेकिन कदम वापस नहीं लिए। अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी जनजागृति फैलाई।
जे. सी. बोस
अध्यापन और नई खोज
जन्म 1858
मृत्यु 1937

प्रेसिडेंसी कॉलेज, कोलकाता में प्रोफेसर रहे। पेड़-पौधों में जीवन को वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित किया। रेडियो और माइक्रोवेव ऑप्टिक के क्षेत्र में कई युगांतकारी सिद्धांत प्रतिपादित किए।
जकिर हुसैन
स्वतंत्रता सेनानी व भारत रत्न
जन्म 1897
मृत्यु 1969

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के सहसंस्थापकों में से एक। देश के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति बने। स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान दिया। वर्ष 1963 में भारत रत्न से सम्मानित।
एपीजे अब्दुल कलाम
आम जनता के राष्ट्रपति
जन्म 1931
मृत्यु 2015

मिसाइलमैन के रूप में मशहूर। देश-विदेश के कई नामी विश्वविद्यालयों में छात्रों को विशेष लेक्चर देते थे। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय और आई आई टी हैदराबाद में अध्यापन भी किया। कई पुस्तकें भी लिखीं। युवा शक्ति के प्रेरणा स्रोत रहे।

No comments:

Post a Comment

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला पैदा हो गया, जो सांप तो क्या, किसी भी जानवर से लड़ना नहीं चाहता था। सभी नेवलों में यह बात फैल गई। आखिरकार एक ...