Sunday, 25 September 2016

अपने काम को कभी नहीं दोहराते सफल लोग



सफल लोगों में कुछ खास बातें होती हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। वे बहुत कुछ करते हैं, लेकिन कई चीजों से तौबा भी करते जाते हैं कि यह काम भविष्य में फिर नहीं करेंगे। जैसे वे उन चीजों को फिर नहीं आजमाते जो एक बार असफल हो चुकी हैं। साथ ही जब भी कोई काम करते हैं तो कुछ सवाल उनके दिमाग के अवचेतन में होते हैं जैसे- मैं ये काम क्यों करूँगा? क्या यह मुझे शोभा देगा? क्या यह मैं लंबे समय तक कर सकता हूं, जब तक कि उद्देश्य पूरा न हो जाए? अगर इन सवालों का जवाब उन्हें नकारात्मक मिलता है तो वे उसे नहीं करते। वे सिर्फ खाना-पूर्ति के लिए कोई काम नहीं करते।ये लोग किसी को बदलने की कोशिश नहीं करते। वे उसे अपने तरीके से काम करने देते हैं, उसकी आजादी में दखल नहीं देते। और इसके जो भी अच्छे-बुरे परिणाम होते हैं वे उसे खुद ही अनुभव करने की आजादी देते हैं। यह तरीका एक तरह से उन्हें भी अपना काम पूरी आजादी से करने का मौका देता है। वे सभी को प्रशन्न करने की कोशिश नहीं करते। क्योंकि ऐसा हो नहीं सकता। एक बार जब वे किसी ऐसे काम को करने का फैसला कर लेते हैं जो सभी के फायदे का हो तो फिर ये नहीं सोचते कि इसे करने में कितनी मुश्किलों का सामना करना होगा। वे हमेशा लॉंगटर्म गोल और बेनिफिट के लिए शॉर्टटर्म या शुरूआती परेशानियां उठाने के लिए तैयार रहते हैं।

No comments:

Post a Comment

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला पैदा हो गया, जो सांप तो क्या, किसी भी जानवर से लड़ना नहीं चाहता था। सभी नेवलों में यह बात फैल गई। आखिरकार एक ...