जेनिफर लॉरेंस
अमरीका
चर्चा में: फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया की सर्वाधिक कमाई करने वाली अभिनेत्री का दर्जा दिया है। बीते वर्ष उनकी कमाई 308 करोड़ रूपए रही।
लॉरेंस के पिता, मजदूर और माँ बच्चों का कैंम्प चलाती थीं। माँ, लॉरेंस को दूसरे बच्चों के साथ खेलने नहीं देतीं क्योंकि वो उसे लड़ाकू समझती थीं। हॉकी, बास्केटबॉल खेलने की शौकीन लॉरेंस स्कूल में लड़कों की टीम से खेलती थीं। नौ साल की उम्र में पहली बार एक प्ले में जेनिफर ने एक्टिंग की। लेकिन माँ नहीं चाहती थीं कि बेटी एक्टिंग करे। इसी दौरान लॉरेंस को मॉडलिंग करने का ऑफर मिला लेकिन माँ ने पहले ग्रेजुएशन करने की शर्त रखी। पढ़ाई के बाद उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत की तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई एकेडमी व बाफ्टा अवॉर्ड उनके नाम हैं। लॉरेंस भले ही करोड़ों की मालकिन हों लेकिन मेकअप के बिना रहना उन्हें पसंद है। वे अक्सर नंगे पैर घूमने निकल पड़ती हैं।



No comments:
Post a Comment