देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की चीफ अरुंधति भट्टाचार्य, आईसीआईसीआई चीफ चंदा कोचर और एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा को फॉर्च्यून द्वारा तैयार दुनिया की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शुमार किया गया है। फॉर्च्यून ने कहा है कि भट्टाचार्य की प्रोफाइल में लगातार इजाफा हुआ है। एनपीए से जूझ रहे बैंक की बेहतरी के लिए वह प्रयासरत हैं।
यूरोजोन के सबसे बड़े बैंक सेटेंडर की ग्रुप एग्जीक्यूटिव चेयरमैन ऐना बोतिन टॉप पर और भट्टाचार्य दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिका से बाहर की महिलाओं की इस लिस्ट में कोचर को पांचवां और शर्मा को 19 वां स्थान मिला है। इस लिस्ट में दुनिया की 19 देशों की टॉप महिलाओं को शामिल किया है। भारी आर्थिक और राजनितिक उठापटक से गुजर रहे यूरोप में वहां के टॉप बैंक के चीफ के रूप में लगातार दूसरे साल टॉप पर रहना बोतिन के लिए बड़ी उपलब्धि है।
नूई युएस की टॉप 50 लिस्ट में
पिछले सप्ताह पेप्सिको की सीईओ इंद्रा नूई को अमरीका की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की फॉर्च्यून लिस्ट में दूसरा स्थान दिया गया था।




No comments:
Post a Comment