अभी तक के सैन्य घटनाक्रम में जो कुछ भी हुआ। हमारे देश के लिए बहुत ही सम्मानजनक है। हम अब गर्व से कह सकते हैं, कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी" ने जो कहा सो किया। पी ओ के सर्जिकल स्ट्राइक की घटना ने हम सब भारतियों को एक नया उत्साह दिया है, एक नई उम्मीद की किरण जगी है। हम सभी को मिल कर सेना का उत्साह बढ़ाना चाहिए। बहुत समय बाद राजनीति में कोई शेर आया है, अभी तक सभी राजनीतिज्ञ पाकिस्तान के विषय पर सिर्फ चर्चाएं और समझौते ही करते आए हैं। अब लग रहा है, देर से ही सही हम सही और गलत में फर्क समझने लगे हैं। जब पड़ोसी गद्दार और नीच हो तो किसी भी तरह का समझौता उसकी मानसिकता को नहीं बदल सकता। आज तक हम यही कोशिश करते आये हैं कि कभी न कभी पाकिस्तान समझ जाएगा कि हम शांति से निपटारा चाहते हैं। पर हर समझौते को उसने हमारी कमजोरी समझा। आज हम सभी भारतीय सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। सभी धर्म के लोग हमारे देश में निवास करते हैं, और करते रहेंगे। उनको जातिवाद के नाम पर भड़काने से या हिंसा फैलाने से सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान का असली मकसद ही नजर आता है। चंद लोगों को उकसा कर आतंकवादी सोचते हैं, कि वो अमन और चैन खत्म कर देंगे। ये तो कभी हो ही नहीं सकता। आतंकवादियों के आका जो की खुद ऐशो-आराम से नवाबी शौक पूरे कर रहे हैं, गरीब और अशिक्षित युवाओं को धर्म के नाम पर उकसा रहे हैं। और आतंकवाद की और धकेल रहे हैं। मोदी जी ने आतंकवाद को लगाम लगाने की शुरुवात कर दी है। अब ऊंट पहाड़ के नीचे आ गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
सांपों के देश में एक ऐसा नेवला
सांपों के देश में एक ऐसा नेवला पैदा हो गया, जो सांप तो क्या, किसी भी जानवर से लड़ना नहीं चाहता था। सभी नेवलों में यह बात फैल गई। आखिरकार एक ...
-
सांपों के देश में एक ऐसा नेवला पैदा हो गया, जो सांप तो क्या, किसी भी जानवर से लड़ना नहीं चाहता था। सभी नेवलों में यह बात फैल गई। आखिरकार एक ...
-
सावन के मौसम रक्षा बंधन पर बैंगनी-नीले रंग का सुंदर फूल खिलता है। जो देखने में बिल्कुल राखी की तरह होता है। इसलिए इसे राखी फूल भी कहा जाता ...
-
Historical Outline Nestled in the Vindhyachal range and situated in the Bundelkhand region of Madhya Pradesh, the town of Chanderi is compos...

No comments:
Post a Comment