राजस्थान के झालवाड़ जिले के कन्हैया लाल ने आरटीआई की अर्जी दाखिल कर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से सवाल पूछा था कि उनके खाते में 15 लाख रूपए कब आएंगे। इस पर केंद्रीय सुचना आयोग ने उनके आरटीआई आवेदन पर पीएमओ को जवाब देने का निर्देश दिया है।
लाल ने पूछा कि मोदी ने 2014 के आम चुनाव में जो वादा किया था, वो रकम खाते में कब आएगी? आयोग ने आदेश में कहा है कि इस शिकायतकर्ता को 15 दिनों में जवाब दिया जाना चाहिए।
लाल ने पूछा कि मोदी ने 2014 के आम चुनाव में जो वादा किया था, वो रकम खाते में कब आएगी? आयोग ने आदेश में कहा है कि इस शिकायतकर्ता को 15 दिनों में जवाब दिया जाना चाहिए।
याचिकाकर्ता ने पूछा... क्या योजनाओं का फायदा पैसे वालों के लिए?
लाल ने याचिका में जिक्र किया कि सरकार द्वारा घोषित योजनाओं का लाभ सिर्फ धनी और पूंजीपति तक सीमित है और गरीबों के लिए नहीं। उन्होंने यह सवाल भी किया है कि युपीए कार्यकाल में वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में टिकटों पर दी 40% रियायत क्या वापस ली जा रही है।
देश में 90% भ्रष्टाचार
याचिका के जिक्र में राधाकृष्ण माथुर ने कहा, शिकायतकर्ता प्रधानमंत्री से जबाव चाहता है कि चुनाव में घोषणा की थी कि देश से भ्रष्टाचार को हटाया जाएगा, लेकिन यह 90 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

No comments:
Post a Comment