Friday, 2 September 2016

45 मिनट के भाषण में उड़ गए 13 हजार 800 करोड़ रुपए


जियो ने ऐसी चाल चली कि टेलीकॉम सेक्टर के सारे दिग्गज धराशायी हो गए। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना बैठक में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 45 मिनट का भाषण दिया। 45 मिनट में मार्केट के 13 हजार 800 करोड़ रुपए काफूर हो गए। अंबानी के भाषण के बाद एयरटेल, आइडिया सेल्यूलर, रिलायंस कॉम्युनिकेशन के शेयरों में 9 से 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
भारती एयरटेल को बड़ा झटका
मुकेश अंबानी ने रिलायंस की सालाना बैठक को संबोधित करना शुरू किया तो 45 मिनट के अंदर एयरटेल का मार्केट कैप्टलआइज़ेशन करीब 11 हजार करोड़ रूपए घट गया।
आइडिया सेल्युलर के मार्केट वेल्यु में भी 2,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आई। 45 मिनट में दोनों कंपनियों की कुल मार्केट वेल्यु 13,870 करोड़ रुपए घट गई।
छोटे भाई अनिल की कंपनी पर भी असर
मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली देश की चौथी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस कॉम्युनिकेशन के शेयर भी 8.81 फीसदी गिरकर 49.15 रुपए पर बंद हुआ है।

No comments:

Post a Comment

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला पैदा हो गया, जो सांप तो क्या, किसी भी जानवर से लड़ना नहीं चाहता था। सभी नेवलों में यह बात फैल गई। आखिरकार एक ...