Wednesday, 7 September 2016

75% लोगों की पहुंच में नहीं फल-सब्जियां



देश में अभी भी गरीबी और तंगहाली का साम्राज्य है। कम से कम 75 फीसदी लोगों के पास फल और सब्जियां खाने के लिए पैसे नहीं हैं। आर्थिक विकास शुरू हुए 25 साल से अधिक हो गए, लेकिन अभी तक चार में से तीन लोग इसके लाभ से महरूम हैं। इसका गंभीर असर लोगों के स्वास्थ्य पर हो रहा है, जिसकी कीमत आखिरकार देश को चुकानी पड़ रही है। फलों और सब्जियां न खाने के कारण दुनियाभर में 17 लाख लोग हर साल मौत के गाल में जा रहे हैं। ये बातें ब्रिटिश मेडिकल जनर्ल लैसेंट की रिसर्च रिपोर्ट से सामने आई है। यह रिसर्च प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय के आधार पर विभिन्न देशों में उपयोग होने वाली सब्जियों और फलों पर आधारित है।

No comments:

Post a Comment

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला पैदा हो गया, जो सांप तो क्या, किसी भी जानवर से लड़ना नहीं चाहता था। सभी नेवलों में यह बात फैल गई। आखिरकार एक ...