Friday, 23 September 2016

मंजिल तक पंहुचा देगा एक कदम



लक्ष्य तय कर लेना बहुत आसान है। खुद को सफल होते देखने के सपने देखना भी आसान है। अगर कुछ मुश्किल है तो इस लक्ष्य की दिशा में ले जाने वाला पहला कदम उठाना। लेकिन यह भी सच है कि जब तक आप यह पहला कदम नहीं उठाते, तब तक लक्ष्य तक पहुँचने की दौड़ में रफ्तार नहीं आ सकती। आज जानिए उन तरीकों के बारे में, जो आपको लक्ष्य की दिशा में बढ़ने में जरुरी 'पुश' दे सकते हैं।

खुद से जंग छोड़ें :

अपने आप को कमतर आंकते रहकर हम अपने लक्ष्य की दिशा में पहला कदम नहीं उठा पाते। इससे होता यह है कि आप अपने आप से कहते रहते हैं कि आप फलां काम अच्छे से न कर पाओ। इन सबसे उबरें। इसके बाद ही आपको पता चल पाएगा कि आपकी वास्तिवक क्षमताएं क्या हैं? इसलिए यह जंग छोड़ें।

एक छोटा कदम:

बेशक कोई बड़ा प्रोजेक्ट सामने होने पर घबराहट होना सामान्य है। लेकिन इस घबराहट को हटाकर कॉन्फिडेन्स लाने का एक ही तरीका है। प्रोजेक्ट को कई हिस्सों में तोड़कर उसके सबसे छोटे हिस्से को पूरा करने के लिए कदम बढ़ाएं। विश्वास बढेगा।

मनाइए जश्न:

हर फील्ड में सफलता के ऊंचे से ऊंचे पैमाने तय हैं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप हर बार खुद को उससे तौलते रहें। आपको जो भी छोटी-बड़ी सफलता मिले, उसका जश्न मनाएं। फिर अगली बार कुछ नया, कुछ बड़ा करने का लक्ष्य रखें। इस तरह से आपको अपना मानक ऊपर करते जाने का अवसर भी मिलेगा और साहस भी।

◆लक्ष्य के बारे में सिर्फ सोचते रहने वालों और उस दिशा में एक भी कदम न उठाने वालों को सफलता कभी नहीं मिलती।

1 comment:

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला पैदा हो गया, जो सांप तो क्या, किसी भी जानवर से लड़ना नहीं चाहता था। सभी नेवलों में यह बात फैल गई। आखिरकार एक ...