Monday, 26 September 2016

भोजन जो तनाव को कम करते हैं


आज की भागदौड़भरी जिंदगी ही तनाव का कारण है। इससे सभी व्यक्त्ति परेशान हैं। काम के बोझ और तनाव से खानपान भी प्रभावित होता है, जिसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। भोजन में कुछ जरुरी खाद्यपदार्थ शामिल करके हम तनाव को कुछ हद तक कम कर सकते हैं।


दही, अखरोट, ओटमील, ग्रीन टी आदि।

दही:  

 

एक कप सादा लो- फेट दही लगभग 450 मिली ग्राम कैल्शियम प्रदान करता है, जो मिनरल्स का काम काम करता है एवं हड्डियों को मजबूत बनाता है। शोध से यह साबित हो चूका है कि अधिक कैल्शियम लेने से पीएमएस की आशंका कम हो जाती है। एक गिलास लस्सी तनाव से तुरंत राहत देती है।

अखरोट: 

अगर गुस्सा और लड़ाई-झगड़े का मूड हो, तो उस दौरान अखरोट खाने से आपका गुस्सा कम हो जाएगा। अखरोट में एल-आर्जिनाइन होता है, जो नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्तवाहनियों को रिलेक्स रखने में मदद करता है। रक्त संचार को बढ़ाता है और त्वचा की कोशिकाओं में पोषक तत्वों को पहुंचता है, जिससे वह लंबे समय तक युवा रहती हैं। अखरोट में ओमेगा 3 फैट पाया जाता है जो त्वचा को कांतिमय बनाने के लिए जरुरी है, एवं मष्तिस्क के विकास में भी सहायक है।

ओटमील: 

इसमें पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, जिससे हमारा शरीर सेरोटिन प्रोडयूस करता है। सेरोटिन मूड अच्छा करने का काम करता है और मन को शांति और आराम का अहसास करवाता है। केले के साथ इसे ब्रेकफास्ट में जरूर लें। यह बिना कैलोरी बढ़ाये शरीर को फिट रखता है।

ग्रीन टी: 


इसमें थियानाइन एक प्रकार का अमीनो एसिड होता है जो शरीर और दिमाग दोनों को आराम देता है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज़्म सिस्टम को दुरुस्त रखता है और त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसमें एक चम्मच शहद मिलाने से यह दिन को तरोताजा कर देती है।

No comments:

Post a Comment

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला पैदा हो गया, जो सांप तो क्या, किसी भी जानवर से लड़ना नहीं चाहता था। सभी नेवलों में यह बात फैल गई। आखिरकार एक ...