फोबिया कोई बीमारी नहीं है बल्कि मनोविकार है। इसमें व्यक्त्ति को सामान्य चीजों से भी डर लगने लगता है। यह समस्या हर वर्ग के लोगों में उम्र के किसी भी पड़ाव पर हो सकती है। मनोवैज्ञानिकों ने 400 अलग-अलग तरह के फोबिया के बारे में बताया है। जानते हैं कुछ अनोखे फोबिया के बारे में...
1.जिन लोगों को भीड़-भाड़ भरे स्थानों, बाजारों या बस-ट्रेन में सफर करने से डर लगता है, उन्हें Agoraphobia होता है।
2.जिनको ऊंचाई से बहुत डर लगता है। उन्हें एक्रोफोबिया होता है। ऐसे लोगों को ऊंची जगह पर पहुंचते ही पेनिक अटेक आ सकता है।
3. यदि घर में कोई नहाने से बचता है और बाथरूम में जाने से डरता है तो उसे अब्ल्यूटोफोबिया की समस्या हो सकती है।
4. कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें इंजेक्शन से इतना डर लगता है कि वो डॉक्टर के पास जाने से कतराते हैं। इंजेक्शन से होने वाले डर को ट्राईपानोफोबिया कहते हैं।
5. डिसेंडोफोबिया की समस्या उन लोगों में होती है जो घर, ऑफिस या अन्य जगहों में सीढ़ी का उपयोग करने से बचते हैं। ऐसे लोगों को सीढ़ी चढ़ने और उतरने में डर लगता है।

No comments:
Post a Comment