अदम्य उत्साह के धनी थे नेपोलियन बोनापार्ट। युद्ध करते हुए एक बार जब नेपोलियन आल्पस पर्वत के पास अपनी सेना सहित पहुँचे, तो पहाड़ ने उनका रास्ता रोक लिया।
पहाड़ की तलहटी में एक वृद्धा रहती थी। रास्ते की जानकारी लेने जब नेपोलियन उसके पास पहुंचे तो नेपोलियन की बात सुनकर वह वृद्धा हंसने लगी। उसने नेपोलियन से कहा, 'तेरे जैसे कई मुर्ख इस पहाड़ पर चढ़ने का प्रयास कर चुके हैं।
लेकिन उस वृद्ध महिला की बात से नेपोलियन परेशान नहीं हुआ। क्योंकि उसके लिए 'असंभव' शब्द का कोई वजूद नहीं था।
उसने उस वृद्धा से कहा, 'आपकी इन बातों से मेरा हौसला बड़ गया है। अब मैं और अधिक सावधान होकर अपनी योजना को नया रूप दूंगा। वह वृद्ध महिला नेपोलियन के इस विश्वास को देखकर हैरान थी।


No comments:
Post a Comment