Thursday, 8 September 2016

पाक में स्मार्ट कॉलर से सुधर रही गाय की सेहत


देश में गाय की स्थिती में सुधार हो या न हो लेकिन इसके नाम पर राजनिति की रोटियां सेंकने वालों की कमी नहीं है। ऐसे में हम पाकिस्तान से प्रेरणा ले सकते हैं। पाक की स्टार्टअप कंपनी 'कॉलर' ने गायों के लिए स्मार्ट कॉलर तैयार किया है। इससे गायों की सेहत सुधरी जा रही है। गाय के शरीर पर होने वाली विभिन्न समस्या और उसके निवारण की जानकारी कॉलर किसानो को देता है।
  गाय के गर्भाधान की जानकारी: कॉलर गाय के गर्भाधान के सही वक्त की जानकारी भी किसानों को देता है। सामान्य तौर पर गाय 21 दिन के बाद गर्मी में आती है। कॉलर मोशन सेंसेटिव तकनीक की सहायता से हर 21 दिनों की जानकारी किसानों को देता है। गर्मी की अवधि 20 से 26 घंटे की होती है। ऐसे में जिन किसानों को जरुरत नहीं होती वे गाय को प्रजनन के लिए तैयार नहीं करते। इससे दूध उत्पादन प्रभावित नहीं होता। ऐसे में गाय के दूध उत्पादन में 5-6 लीटर की बचत की जा रही है।
  चौथा दूध उत्पादक देश: पाकिस्तान दुनिया का चौथा सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। पाकिस्तान में हर साल 4.2 करोड़ लीटर दूध का उत्पादन किया जाता है। यहां 6.3 करोड़ दूध उत्पादक पशु हैं। इस व्यवसाय से 80 लाख लोग जुड़े हुए हैं। कॉलर का कहना है कि हम दूध उत्पादन में 8-14 फीसदी की बढ़ोतरी करना चाहते हैं।
   जीता पाकिस्तान स्टार्टअप कप: कंपनी ने अपनी इस तकनीकी के लिए पाकिस्तान स्टार्टअप कप अपने नाम किया है। जिसमें इनाम के तौर पर 10 लाख रूपए भी मिले है। कंपनी के संस्थापक उमर अदनान ने बताया, हम इसकी 1000 यूनिट बेचेंगे। हमने ब्राजील, मेक्सिको, नाइजीरिया और स्कॉटलेंड में कॉलर की कीमत तय कर दी है। यह देश हमसे कॉलर खरीदना चाहते हैं।

No comments:

Post a Comment

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला पैदा हो गया, जो सांप तो क्या, किसी भी जानवर से लड़ना नहीं चाहता था। सभी नेवलों में यह बात फैल गई। आखिरकार एक ...