Friday, 2 September 2016

जलभराव जीडीपी पर भी डालता है बुरा असर

देश के महानगरों में बरसात के मौसम में जलभराव बड़ी समस्या बनती जा रही है। इससे न सिर्फ सड़कों पर यातायात से जुड़ी समस्याएं खड़ी होती हैं, बल्कि देश की जीडीपी भी प्रभावित होती है। नागरिक जुड़ाव मंच लोकल सर्कल्स के एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि जलभराव से लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं, जिससे प्रोडक्टिव टाइम का नुकसान होता है। इसमें दिल्ली के 78 प्रतिशत नागरिकों का दावा है कि जलभराव की वजह से उनका काफी समय बर्बाद होता है।

विकास पर ऐसे पड़ता है असर

इसमें कहा गया है कि इस समस्या से बेंगलुरु जैसे शहरों में सॉफ्टवेयर उद्योग बुरी तरह प्रभावित होता है। ऐसे में केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर एकीकृत लक्ष्य के साथ काम करना चाहिए।

लोगों ने ये सुझाव भी दिए: नागरिकों ने जलभराव की समस्या के हल के लिए कई सुझाव दिए हैं। इनमे पॉलीथीन की थैलियों पर प्रतिबंध, गड्ढ़ों को भरना, सबवे पर टूटे हिस्से को दुरुस्त करना और नालियों में कूड़ा फेंकने पर प्रतिबंध शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला पैदा हो गया, जो सांप तो क्या, किसी भी जानवर से लड़ना नहीं चाहता था। सभी नेवलों में यह बात फैल गई। आखिरकार एक ...