Saturday, 8 October 2016

शरीर के अंग पहले ही बीमारियों के संकेत दे देते हैं...

नाखून:


नाखूनों पर हम अक्सर सफेद निशान देखते हैं, ये जिंक की कमी से होता है। इससे हम को पता चल पाता है कि हमारा लिवर कमजोर हो रहा है। इसके लिए चना, बाजरा व दालें खाएं। बच्चों के नाखूनों पर सफेद निशान कैल्शियम की कमी से भी हो जाते हैं। दूध से बनी चीजें मक्खन,पनीर आदि खाना चाहिए। मूंगफली भी खाना जरुरी है।

त्वचा:

अगर शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स हो रहे हैं तो इसका मतलब हमारे शरीर में जिंक की कमी है। साबुत अनाज और सूखे मेवों से यह कमी दूर हो सकती है। त्वचा का रुखा होना या पपड़ियां निकलना त्वचा के संक्रमण की बीमारी फ्रायनोडर्मा होने का इशारा है। यह शरीर में कैरोटिन की अधिकता से होता है। त्वचा में लाल दाने से हो जाते हैं। कैरोटिन गाजर,आम,हरा धनिया, ब्रोकली जैसी चीजों में होता है।

मुंह:

सफेद दरदरी जीभ आयरन की कमी से होती है। जीभ किसी स्वाद को महसूस नहीं कर पा रही है तो ऐसा विटामिन बी 12 या जिंक की कमी से है। जीभ में कड़वा स्वाद आ रहा हो, होंठ फट रहे हों या दांतों के ऊपरी हिस्से में खुरदुरे निशान दिखाई दे रहे हों तो यह विटामिन की कमी से होता है।

No comments:

Post a Comment

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला पैदा हो गया, जो सांप तो क्या, किसी भी जानवर से लड़ना नहीं चाहता था। सभी नेवलों में यह बात फैल गई। आखिरकार एक ...