मीठा भोजन:
मीठा भोजन नींद के लिए घातक हो सकता है क्योंकि ये तुरंत ब्लड शुगर में मिल आपके नींद वाले हार्मोन्स को प्रभावित करता है और नींद हल्की हो जाती है।
कॉफी:
रात में कॉफी को तो बिल्कुल ही ना कह दें। क्योंकि कैफीन नींद को खराब भी कर सकती है। इसलिए सोने से 6 घंटे पहले ही कॉफी पिएं तो ज्यादा सही रहेगा।
बर्गर:
यम्मी लगने वाला बर्गर अगर आप रात में खाते हैं तो आपके पाचनतंत्र को इसे पचाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, जो नींद के लिए खराब हो सकता है।
ऑरेन्ज ज्यूस:
खट्टे फलों में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है और अगर आपका ब्लैडर संवेदनशील है तो यह और भी हानिकारक हो सकता है। रात में सेब खाना ज्यादा सही रहेगा।
सोडा:
रात में सोने से पहले सोडा को तो बिल्कुल ही न कह दें। सोडे में शुगर की मात्रा ज्यादा रहती है, जो एक तरह से स्फूर्तिदायक होती है, ऐसे में शुगर आपको कतई शांति से सोने तो नहीं देगा।





No comments:
Post a Comment