समाज और परिवार के लिए समय :
अपने 24 घंटे में से 2 घंटे समाज और परिवार को देने से अपनापन बढ़ेगा और नए अनुभव भी मिलेंगे।
टाइम और वर्क मैनेजमेंट :
यह करना आसान नहीं है, लेकिन कोशिश की जा सकती है। शुरुआत छोटे कामों को समय के हिसाब से करके करें, जैसे की हर रोज दो बार ब्रश करना।
म्यूजिक और लाफ्टर थैरेपी :
सुनने-सुनाने और हंसने-हँसाने में जो मजा है, वह किसी और काम में नहीं है। रोज एक लतीफा याद करें और जो मिले उसे सुनाएं, टेंशन उड़न छू हो जायेगा।
खेलना और एक्सरसाइज़ :
बहुत ही जरुरी है कि आप खेलने और एक्सरसाइज़ के लिए समय निकालें। ये आपको स्फूर्ति प्रदान करेगा। और तनाव को कम करने में सहायक होगा।
पुरानी हॉबी या नया शौक :
अगर आपकी कोई हॉबी है, जिसके लिए आप समय नहीं दे पा रहे हैं, तो पुनः समय निकालें। और उम्र के साथ-साथ नई हॉबी विकसित करें।
ध्यान और प्रार्थना :
ध्यान और प्रार्थना के लिए भी समय निकालिये ये आपको मानसिक शांति प्रदान करेंगे, एवं आपमें आध्यात्मिकता का संचार होगा ।








No comments:
Post a Comment