Saturday, 1 October 2016

मेरे पास ईमेल आईडी नहीं है !


एक बार की बात है, किसी शहर में एक लड़का रहता था "जो बहुत गरीब था"। मेंहनत मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से दो वक्त का खाना जुटा पाता । एक दिन वह किसी बड़ी कंपनी में चपरासी के लिए इंटरव्यू देने गया । बॉस ने उसे देखकर उसे काम दिलाने का भरोसा जताया ।

जब बॉस ने पूछा -तुम्हारी ईमेल आईडी क्या है? लड़के ने मासूमियत से कहा कि उसके पास ईमेल आईडी नहीं है । ये सुनकर बॉस ने उसे बड़ी घृणा दृष्टि से देखा और कहा कि आज दुनिया इतनी आगे निकल गयी है , और एक तुम हो कि एक ईमेल आईडी तक नहीं है । 

मैं तुम्हें नौकरी पर नहीं रख सकता । ये सुनकर लड़के के आत्मसम्मान को बहुत ठेस पहुंची , उसकी जेब में उस समय 50 रुपये थे । उसने उन 50 रुपयों से 1 किलो सेब खरीद कर वह अपने घर चलता बना। वह घर-घर जाकर उन सेबों को बेचने लगा और ऐसा करके उसने 80 रुपये जमा कर लिए ...

अब तो लड़का रोज सेब खरीदता और घर-घर जाकर बेचता । सालों तक यही सिलसिला चलता रहा लड़के की कठिन मेहनत रंग लायी। और एक दिन उसने खुद की कंपनी खोली जहाँ से विदेशों में सेब सप्लाई किये जाते थे ।

उसके बाद लड़के ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और जल्दी ही बहुत बड़े पैमाने पर अपना बिज़नेस फैला दिया और  एक सड़क छाप लड़का बन गया अरबपति । कुछ मीडिया वाले लड़के का इंटरव्यू लेने आये और अचानक किसी ने पूछ लिया – “सर" आपकी ईमेल आईडी क्या है? लड़के ने कहा - "मेरी ईमेल आईडी नहीं है।“

ये सुनकर सारे लोग चौंकने लगे कि एक अरबपति आदमी के पास एक “ईमेल आईडी” तक नहीं है । लड़के ने हंसकर जवाब दिया - ”मेरे पास ईमेल आईडी नहीं है",इसीलिए मैं अरबपति हूँ। अगर ईमेल आईडी होती तो मैं आज एक चपरासी होता।"

इसीलिए कहा जाता है कि हर इंसान के अंदर कुछ ना कुछ खूबी जरूर होती है।

भीड़ के पीछे भागना बंद करें।
दूसरों से अपनी तुलना मत करें।
कि उसके पास वो है मेरे पास नहीं है।

जो कुछ तुम्हारे पास है उसे लेकर आगे बढ़ो
फिर दुनियां की कोई ताकत तुम्हें सफल होने से
नहीं रोक सकती...

No comments:

Post a Comment

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला पैदा हो गया, जो सांप तो क्या, किसी भी जानवर से लड़ना नहीं चाहता था। सभी नेवलों में यह बात फैल गई। आखिरकार एक ...