Sunday, 28 August 2016

इन्हें नहीं चाहिए भारी बस्तों वाला स्कूल


नए प्रतिमान
दुनिया की सबसे महँगी कारों में से एक टेस्ला बनाने वाली कंपनी  'टेस्ला मोटर्स' के मालिक और अरबपति एलोन मस्क ने अपने 5 बच्चों के लिए अमरीका के किसी प्रसिद्ध स्कूल को नहीं चुना, बल्कि खुद एक स्कूल शुरू कर दिया है। इस स्कूल की खास बात है की यहाँ कोई फैल नहीं होता....
दुनिया भर में  लोग अपने बच्चों को अमरीकी स्कूलों और यूनिवर्सिटी में पढ़ाने और वहां तक पहुँचाने का सपना देखते हैं। लेकिन 'स्पेस-एक्स' और 'टेस्ला मोटर्स' के सीईओ और प्रसिद्ध बिजनेसमैन एलोन मस्क ने अपने पांच बेटों को पढ़ाने के लिए अमरीकी स्कूलों को सिरे से ख़ारिज कर दिया और खुद ही अपने बच्चों के लिए एक अनोखा स्कूल खोल दिया है।
            
                     अरबपति बिजनेसमैन मस्क के इस स्कूल में उनके पांच बेटों के अलावा उनकी ही कंपनी के कर्मचारियों के कुछ और बच्चे हैं और पिछले साल सितंम्बर तक इस स्कूल  में सिर्फ 20 बच्चे पढ़ रहे हैं। पारंपरिक अमरीकी स्कूलों से अलग  हटकर टेस्ला मोटर्स के मालिक के इस स्कूल में न तो ग्रेड सिस्टम लागु है और न ही बच्चों पर सब कुछ एक साथ पढ़ने का बोझ। यहाँ बच्चे बस सीखते हैं।
एलोन मस्क अमरीकी स्पेस एजेंसी नासा के बिज़नेस पार्टनर हैं, जो अंतरिक्ष में बने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर उपकरण और अन्य वस्तुएं पहुँचाते हैं।
इस स्कूल में ग्रेड लेवल नहीं हैं, जिससे भविष्य में यहाँ पढ़ने वाले बच्चों में कोई भेद नहीं होगा। यह ज्यादा तार्किक होगा की हम किसी बच्चे को उसकी क्षमताओं और उसकी रुचियों के आधार पर शिक्षा दें। सामान्य स्कूली शिक्षा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पारंपरिक स्कूलों में सबसे बड़ी समस्या यह लगती है कि वह बच्चों को किसी मसले का हल करना या उससे निपटना नहीं सिखाते हैं।

No comments:

Post a Comment

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला पैदा हो गया, जो सांप तो क्या, किसी भी जानवर से लड़ना नहीं चाहता था। सभी नेवलों में यह बात फैल गई। आखिरकार एक ...