Sunday, 28 August 2016

ऑनलाइन कोर्स...


जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी से करें वेब डेवलपर कोर्स
आज कंपनी से लेकर आम आदमी तक अपना एक वेब पेज रखता है। इस वजह से वेब डेवलपर की मांग हमेशा बनी रहती है। इसलिए वेब डवलपर बनना आपके लिए एक अच्छा कदम साबित हो सकता है। कोई जरुरी नहीं कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनयर ही वेब डवलपर होगा। आज बहुत सारे इंस्टिट्यूट और यूनिवर्सिटीज़ ऐसी हैं जो इस तरह के सर्टिफिकेट कोर्सेज ऑनलाइन चलाते हैं, वह भी मुफ़्त में। हाँ, अगर सर्टिफिकेट लेना हो तभी कुछ फीस चुकानी होती है। अगर आप प्रतिष्ठित जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी से वेब डवलपर का कोर्स करना चाहते हैं तो आप अभी वहाँ एनरोल करा सकते हैं। इस कोर्स में आधुनिक वेब पेज के लिए एचटीएमएल, सीएसएस और जावा स्क्रिप्ट की कोडिंग के बारे में बताया जायेगा। यह सर्टिफिकेट कोर्स मात्र पांच सप्ताह का है और आपको मात्र चार से छह घंटे निकालने होंगे। विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं:
www.coursera.org/learn/html-css-javascriptfor-web-developers#syllabus

No comments:

Post a Comment

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला पैदा हो गया, जो सांप तो क्या, किसी भी जानवर से लड़ना नहीं चाहता था। सभी नेवलों में यह बात फैल गई। आखिरकार एक ...