Saturday, 27 August 2016

कार के एसी से निकलने वाली बेंजीन गैस है खतरनाक


एक शोध के अनुसार कार स्टार्ट करने के साथ एसी ऑन कर देना नुकसानदायक है। कार का डेशबोर्ड,सीट जैसी कई वस्तुएं प्लास्टिक या फाइबर से बनती हैं। जब कार के शीशे बंद हो और एसी चलाएं तो इनसे रंगहीन या हल्के पीले रंग की बेंजीन नामक गैस निकलती है। इस गैस के कण कार में फ़ैल जाते हैं और साँस के जरिये हमारे शारीर में पहुच जाते हैं। बेंजीन के कारण ऑक्सिजन की कमी हो जाती है। बेंजीन से ज्यादा देर संपर्क में रहने के कारण थकान, चक्कर आना, दिल की धड़कन बढ़ जाना और सिरदर्द जैसी परेशानी हो सकती है। निष्कर्ष पर विवाद भी है। ब्रिटेन के एन एच एस ने इस नुकसान को भ्रम बताया है।
कैंसर का भी है कारण
बेंजीन कार्सिनोजेनिक कंपाउंड है जो कैंसर का खतरा बढ़ाता है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता ख़त्म कर देता है। कई महीनो तक इस रसायन के संपर्क में रहने के कारण लंग कैंसर, ब्लड कैंसर और स्किन कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। हड्डियों को भी नुकसान पहुचता है। ये बॉन मेरो को भी प्रभावित करता है, जिसके कारण रेड ब्लड सेल्स घट जाते हैं और एनेमिया की शिकायत हो जाती है। बेंजीन के कारण लिवर व गुर्दे भी प्रभावित होते हैं। ऐसे मैं कार का एसी चालू करने के पहले कार के शीशे थोड़ी देर के लिए खोल दें।

No comments:

Post a Comment

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला

सांपों के देश में एक ऐसा नेवला पैदा हो गया, जो सांप तो क्या, किसी भी जानवर से लड़ना नहीं चाहता था। सभी नेवलों में यह बात फैल गई। आखिरकार एक ...